अन्तर्राष्ट्रीयमनोरंजन

जाने क्या है वज़ह: पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम, निशाने पर आए आतिफ असलम

कराची : पाकिस्तान के मशहूर गायक आतिफ असलम को पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस के एक कार्यक्रम में भारतीय गाना महंगा पड़ गया है| दरअसल इस महीने की शुरुआत में न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था| इस कार्यक्रम में आतिफ ने बॉलीवुड का मशहूर गाना गाया, जिसके बाद से सोशल मीडिया से लेकर मेन स्ट्रीम मीडिया तक में उनकी आलोचना हो रही है| बता दें कि आतिफ ने बॉलीवुड के कई फिल्मों में गाना गया है|

साल 2009 में आई रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म “अजब प्रेम की गजब कहानी” में गाना गया है, “तेरा होने लगा हूं” और “तू जाने न” बहुत ज्यादा पसंद किया गया है| इनके अलावा भी उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने गाए हैं| वहीं एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, आतिफ असलम के लिए कोई सम्मान नहीं है| वहीं दूसरे यूजर ने आतिफ असलम के बहिष्कार करने की बात कही है| एक ने लिखा है ‘‘आतिफ असलम का बहिष्कार करो, आपने दिल तोड़ दिया| जबकि 35 साल के गायक ने इंस्टाग्राम पर डाले एक लंबे पोस्ट में लिखा कि, हमें उम्मीद है कि एक नए पाकिस्तान में चीजें अलग होंगी| उन्होंने कहा, मैं मुझसे नफरत करने वाले लोगों से प्यार करता हूं, निस्संदेह कोई इज्जत के काबिल है या नहीं, यह केवल अल्लाह तय कर सकते है| वहीं आतिफ असलम ने कहां, पाकिस्तानी झंडा मेरी पहचान है और मेरे फैंस को पता है कि मैं इसकी काफी इज्जत करता हूं| मुझे खुशी है, कि मेरे फैंस को पता है कि मेरे खिलाफ इस फर्जी दुष्प्रचार को कैसे लें| वहीं इससे पहले गायक शफकत अमानत अली सहित कई लोगों ने भी इस संबंध में आतिफ असलम का बचाव भी किया| अली ने भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है| अली ने कहा, मैं परेड में गाए गए गानों को लेकर आतिफ असलम के साथ खड़ा हूं| संगीत भारतीय या पाकिस्तानी नहीं होता, वह बस संगीत है| गायक अपने गानों का पर्याय होते हैं, जिन्हें हर देश के फैंस समान रूप से पसंद करते हैं| फिल्म समीक्षक ओमैर अल्वी का कहना है, कि लोगों को यह याद रखने की जरूरत है कि बॉलीवुड की फिल्में और शो पाकिस्तानी सिनेमाघरों और टीवी चैनलों पर प्रसारित होते हैं| फिल्म, संगीत और कला की कोई सीमा नहीं होती है| उन्होंने सवाल किया, क्या पाकिस्तानी भारतीय फिल्में नहीं देखने जाते हैं? क्या भारतीय शो हमारे चैनलों पर दिखाए नहीं जाते हैं|

Related Articles

Back to top button