अन्तर्राष्ट्रीय

जापान के सम्राट के जुकाम ने छीना हजारों लोगों का खाना

okihitoटोक्यो| जापान के लोगों को अब शाही खाने का लुत्फ़ नहीं मिलेगा| जापान के सम्राट अकीहितो ने जुकाम होने के कारण अपने जन्मदिन के मौके पर होने वाला वार्षिक-भोज रद्द कर दिया है|

इम्पीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी के अनुसार, सम्राट अकीहितो को गत सप्ताह जुकाम और बुखार की समस्या हुई थी| इससे वह अभी तक पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं|

जापान के सम्राट को हुआ जुकाम

जापान के सम्राट अकीहितो इस शुक्रवार को 83 साल के हो रहे हैं| उनकी जन्मदिन की योजनाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन वार्षिक भोज को रद्द कर दिया गया है| सम्राट अकीहितो ने सोमवार को ही प्रधानमंत्री शिंजो आबे और कई अन्य शीर्ष अधिकारियों को वार्षिक-भोज के लिए आमंत्रित किया था|

इससे पहले अगस्त में सम्राट अकीहितो एक सार्वजनिक रूप से सम्राट पद छोड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं| उन्होंने इसका कारण बढ़ती उम्र और गिरती सेहत बताया था| सम्राट अकीहितो बहुत कम ही सार्वजनिक तौर पर कुछ बोलते हैं|

उनकी इस इच्छा को देखते हुए जापान सरकार ने विशेषज्ञों का एक पैनल बनाया है| ये पैनल किसी महिला को सम्राट बनने तथा सम्राट के गद्दी छोड़ने का रास्ता साफ करने के लिए एक विशेष कानून बनाने पर चर्चा और विचार विमर्श कर रहा है|

 

Related Articles

Back to top button