International News - अन्तर्राष्ट्रीय

जापान ने 70 देशों की यात्रा प्रतिबंध करने की बढ़ाई समय अवधि; ये देश है इस लिस्ट में शामिल

टोक्यो: जापान ने 70 से अधिक देशों में यात्रा प्रतिबंध का विस्तार किया है। इन 70 देशों में यूके, चीन और ब्रिटेन भी शामिल हैं। यह फैसला कोरोना के संक्रमण को कम करने के लिए लिया गया है। बता दें कि इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना से जंग लड़ रही है। इस बीमारी का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। चीन के वुहान से फैले इस वायरस से लगभग 200 से ज्यादा देश प्रभावित हैं। सभी देश अपने स्तर पर इस वायरस से निपटने के लिए कदम उठा रहे हैं।

यह बैन उन सभी लोगों के लि लागू होता है जो पिछले 14 दिनों में इन 70 देशों की यात्रा पर थे। सीएनएन न्यूज ने न्यूज एजेंसी एएनाइ को दी जानकारी के मुताबिक, यह नय नियम इस शुक्रवार से लागू होंगे। इसके साथ ही यह नियम उन लोगों के लिए भी लागू होगा जिनकी फ्लाइटें 3 अप्रैल से रवाना हो चुकी हैं। हालांकि इस ट्रैवल बैन की अभी कोई अंतिम तिथि तय नहीं हुई है।

यह फैसला जापान में पिछले हफ्ते ओलंपिक के रद होने के बाद आया है। इसके अलावा जापान के प्रधानमंत्री

शिंजो आबे टोक्यो ओलोपिंक की तिथि आगे बढ़ाने पर सहमत हुए थे। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, जापान में अब तक COVID-19 के संक्रमण से 63 मौतों हुई हैं इसके साथ ही

संक्रमित लोगों का आंकड़ा 2,617 तक पहुंच चुका है।

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च को COVID-19 के प्रकोप को महामारी घोषित किया था। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार तक कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की कुल वैश्विक संख्या 1,000,000 पार कर गई और बीमारी से मरने वालों की संख्या 50,000 से अधिक हो गई। इस बीमारी का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। सभी देश अपने स्तर पर इस वायरस से लड़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button