उत्तर प्रदेशब्रेकिंगराज्यलखनऊ

जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने पर सीएम योगी ने कहा-पार्टी को मिलेगी मजबूती


लखनऊ : करीब तीन पीढ़ियों से जितिन प्रसाद का परिवार खांटी कांग्रेसी माना जाता था। अब जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो गये हैं। जितिन प्रसाद भाजपा के लिए ब्राह्मणों को लामबंद करने में सक्षम होंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए जितिन प्रसाद का भाजपा में स्वागत किया।

मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा के वृहद परिवार में शामिल होने पर जितिन प्रसाद का स्वागत है। जितिन प्रसाद के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से उत्तर प्रदेश में पार्टी को अवश्य मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button