अजब-गजबजीवनशैली

जूते चोर के लिए लगाए तीन हजार पुलिसकर्मी


टोक्यो : जापान में चोरी और बलात्कार का एक आरोपी पुलिस स्टेशन से फरार हो गया है। अजीब बात यह है कि वह पुलिस वालों के जूते भी चुराकर भाग गया। अब उसे पुलिस ढूंढ रही है, उसे ढूंढने के लिए जापान की लगभग 3 हजार पुलिस लगी हुई है। चोर का नाम जूनया हिदा बताया जा रहा है। जूनया कई अलग-अलग आरोपों में पिछले दो महीने से वहां की जेल में बंद था। 30 साल का हिदा रविवार को ओस्का के पुलिस स्टेशन से अपने वकील से मिलने के बाद भागा गया। उस वक्त उसके हाथ में हथकड़ी नहीं बंधी हुई थी। वकील के जाने के करीब दो घंटे बाद हिदा के भागने का पता लगा। तब समझ आया कि हिदा पुलिसवाले के जूते भी लेकर भागा है, क्योंकि उसकी सैंडल वहीं उतरी हुई थी। दरअसल, जापान में क्राइम रेट काफी कम है और वहां किसी कैदी का भागना आम बात नहीं है। इससे पहले अप्रैल में एक कैदी जेल तोड़कर भागा था। उसे पकडऩे के लिए भी पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया था। तीन हफ्ते के अंदर उसे पकड़ भी लिया गया था। इस मामले में फिलहाल पुलिस चोर और उसके वकील की तलाश में है।

Related Articles

Back to top button