राष्ट्रीय

सरकार ने देश में 11 करोड़ किसान पहचान पत्र बनाने का लक्ष्य हासिल किया : शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली ( दस्तक डेस्क) : सरकार ने देश में 11 करोड़ किसान पहचान पत्र बनाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियो संदेश के जरिए यह जानकारी दी। श्री चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मार्च 2027 तक 11 करोड़ किसान पहचान पत्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया था।

इसे तय समय से पांच महीने पहले ही हासिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य कल रात तक पूरा हो गया। कृषि मंत्री ने कहा कि किसान पहचान पत्र से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से किसानों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे किसानों को बैंक ऋण, फसल बीमा, आपदा राहत और अपनी उपज बेचने में भी सुविधा होगी।

श्री चौहान ने कहा कि इस पहल से योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचना सुनिश्चित होगा। साथ ही, आधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से खेती को सुगम और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। श्री चौहान ने इस उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों और जिला प्रशासनों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बधाई दी और उनका आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button