राष्ट्रीय
भौतिक वैज्ञानिक प्रोफेसर अशोक सेन को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लेन मेडल से सम्मानित किया गया

नई दिल्ली ( दस्तक डेस्क) : प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक प्रोफेसर अशोक सेन को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लेन मेडल से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पाने वाले वे पहले भारतीय भौतिक वैज्ञानिक हैं। उन्हें यह पुरस्कार ब्रह्मांड की संरचना और ब्लैक होल से जुड़े वैज्ञानिक शोध में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। प्रोफेसर अशोक सेन ने कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज और कलकत्ता विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है।
विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। ऑस्कार क्लेन मेडल हर साल स्वीडन के स्टॉकहोम विश्वविद्यालय और रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की नोबेल समिति द्वारा दिया जाता है। वर्ष 1988 में शुरू हुआ यह पुरस्कार भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है।



