फीचर्डराष्ट्रीय

जेपी के जन्‍मदिन पर 4 लाख का घूसकांड सामने आया : पीएम मोदी

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
2015_10image_12_12_578543978modi-llनई दिल्ली: चुनाव आयोग के निर्देश के बाद पीएम मोदी जहानाबाद में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्‍होंने जमकर कांग्रेस और नीतीश सरकार की आलोचना की। पीएम मोदी ने कहा- लोकसभा चुनाव में आधे लोग भी नहीं आए थे फिर भी जीत गए। – सत्ता में स्वार्थ का बंधन बंधा हुआ है, इन लोगों को पहचानें। – जेपी के जन्‍मदिन पर 4 लाख का घूसकांड सामने आया। – रुपए का खेल चलेगा तो आपको पैसा कहां से मिलेगा। – हमारा एक ही एजेंडा है वो है बिहार का विकास। – बिहार आगे बढ़ेगा तभी देश आगे बढ़ेगा। – मैं बिहार को बनाना चाहता हूं सबसे बड़ी ताकत। हमारा सिर्फ एक ही एजेंडा है बिहार का विकास और वो चाहते हैं सिर्फ मोदी का विनाश। – 1975 में लोकतंत्र की हत्‍या हुई थी। – बिहार सरकार ने अभी तक पैकेज के खर्च का ब्‍यौरा केंद्र सरकार को नहीं दिया। – एक लाख 65 हजार करोड़ के पैकेज से बिहार का भाग्य बदलेगा। – सरकार में रहते 4 लाख की बोली लगी. लोग बिगड़ गए, कारनामे बिगड़ गए। – बिहार और केंद्र सरकार का झगड़ा पुराना है।- 16 अक्‍टूबर को ज्‍यादा से ज्‍यादा मतदान करें, पहले मतदान फिर जलपान। – जीतन राम मांझी के साथ जो अन्याय हुआ, उसका बदला लीजिए। – बिहार सरकार न तो योजना बना सकती है और न ही विकास कर सकती है।- 25 साल हो गए इन्होंने बर्बाद किया है अब इन्हे सजा देने का समय आ गया।

Related Articles

Back to top button