उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

झांसी में ठंड के चलते पांच लोगों की मौत

jhansi 5 deadझांसी: शहर में ठंड के प्रकोप से अब तक पांच से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पारा चार डि‍ग्री के नीचे पहुंच गया है। सोमवार की सुबह से ही शहर कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। ठंड से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से शहर में 75 जगहों पर अलाव की व्यवस्‍था की गई है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पारा आठ डि‍ग्री तक जाने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, झांसी में इस बार पारा चार डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा चुका है। सोमवार को झांसी का तापमान न्यूनतम सात डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मंगलवार को न्यूनतम आठ और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, बुधवार को थोड़ी कम ठंड होगी। बुधवार को तापमान न्यूनतम 11 और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।बताते चलें कि झांसी में रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड सहित अन्य जगहों पर अब तक पांच लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। माना जा रहा है कि इनकी मौत ठंड से ही हुई है।

Related Articles

Back to top button