फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

झारखंड को मिलेंगी विशेष राज्य की सुविधाएं

uma bharti_Fरांची: केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा है कि झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया है। राज्य के 22 जिले नक्सल प्रभावित हैं। अत: झारखंड स्वत: विशेष राज्य की श्रेणी में आता है। इसके विकास के लिए वित्त संबंधित वे सारी सुविधाएं दी जायेंगी, जो विशेष राज्य की श्रेणी के राज्यों को प्राप्त है. केंद्रीय मंत्री मंगलवार को रांची में थी. यहां उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित राज्य के अधिकारियों के साथ नदियों के मुद्दे पर बैठक की। बैठक में केंद्रीय अधिकारी भी मौजूद थे।  बैठक के बाद उमा भारती ने पत्रकारों से कहा : गंगा सफाई के मामले में झारखंड दो साल में मॉडल स्टेट बन जायेगा। यहां गंगा रोटी भी देगी और मोक्ष भी।  गंगा को प्रदूषण मुक्त, डिसिल्टेशन कर इसके किनारे बसे गांवों में आर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जायेगा। गंगा में मछली उत्पादन को विकसित किया जायेगा. उन्होंने कहा : केंद्र, राज्य को हर संभव सहयोग को तैयार है. स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जायेगी। कुछ खामियां राज्य की तरफ से थी और कुछ केंद्र की ओर से, पर अब समस्या का समाधान हो गया है। प्रोजेक्ट को समय पर पूरा किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button