फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

झारखंड में भाजपा को बहुमत, जेके में पीडीपी टॉप पर

bjp jharkhandनई दिल्ली। झारखंड और जम्मू-कश्मीर में पांच चरणों में हुए विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। अभी शुरुआती रुझान मिलने शुरू हो गए हैं। झारखंड में भाजपा और जम्मू-कश्मीर में पीडीपी बढ़त बनाए हुए है। पूरा परिणाम दोपहर तक जाने की संभावना है। रुझान के मुताबिक 81 सीटों वाले झारखंड में मोदी मैजिक चलता नजर आ रहा है। यहां भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। सभी 81 सीटों के रुझानों में भाजपा 42+, झामुमो 17 कांग्रेस+ 8, जेवीएम+ 6 व अन्य 8 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
जीते : बरहैट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जमेशदपुर पूर्व से भाजपा के रघुवर दास, रांची से भाजपा के सीपी सिंह, मनोहरपुर से झामुमो की जोबा मांझी, जामा से हेमंत सोरेन के भाई की पत्नी सीता सोरेन, चाईबासा से झामुमो के दीपक बरुआ, हजारीबाग से भाजपा के मनीष जायसवाल। हारे : दुमका से हेमंत सोरेन, सिल्ली से पूर्व उपमुख्यमंत्री आजसू के सुदेश महतो, खरसांवा से पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के उम्मीदवार अर्जुन मुंडा, मझगांव से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, चाईबासास से भाजपा के जेबी तुबिद, गिरीडीह व धनवार से झाविपा प्रमुख बाबू लाल मरांडी, जगन्नाथपुर से मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा। आगे : जमशेदपुर पश्चिम से भाजपा के सरयू राय, महेशपुर से झामुमो के स्टीफन मरांडी, ईचागढ़ से भाजपा के साधु शरण महतो, घाटशिला से भाजपा के लक्ष्मण टूडू।
उधर, 87 सीटों वाला जम्मू-कश्मीर त्रिशंकु विधानसभा की ओर बढ़ रहा है। यहां सभी 87 सीटों के रुझान में भाजपा 25, पीडीपी 29, कांग्रेस 12, नेशनल कांफ्रेंस 15 व अन्य 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
जीते : बीरवाह से एनसी के उमर अब्दुल्ला, हंदवाड़ा से पीपुल्स कांफ्रेंस के सज्जाद लोन, अनंतनाग से पीडीपी के मुफ्ती मुहम्मद सईद, बिलावर से भाजपा के निर्मल सिंह, बनिहाल से कांग्रेस के विकर रसूल वानी, बारामूला से पीडीपी के जाविद हसन बेग, बीरवाह से कांग्रेस उम्मीदवार नजीर अहमद खान, बनी से भाजपा के जीवन लाल, रामबन से भाजपा के नीलम कुमार, बनिहाल से कांग्रेस के विकार रसूल, पुंछ हवेल से पीडीपी के शाह मोहम्मद तंत्रय, छंब से भाजपा के डॉ कृष्णलाल। हारे : सोनवार से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, छंब से डिप्टी सीएम ताराचंद। आगे : अखनूर से भाजपा के राजीव शर्मा।
इस बीच, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भाजपा से गठजोड़ से इन्कार करते हुए कहा कि उन्हें जनादेश स्वीकार्य होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल कांग्रेस या किसी दूसरे दल के साथ भी हमारे गठजोड़ की कोई कवायद नहीं चल रही है। उमर ने माना कि मोदी रैली से जम्मू में भाजपा को लाभ मिल सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि विधानसभा चुनाव पाकिस्तान या अलगाववादियों की हार है। वहीं पीडीपी के नेता सांसद मुजफ्फर हुसैन बेग ने राज्य में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के संकेत दिए हैं।

Related Articles

Back to top button