राष्ट्रीय

टाटा इस्पात संयंत्र में विस्फोट,11 घायल

ghayalरांची (एजेंसी)। झारखंड के जमशेदपुर में स्थित टाटा इस्पात संयंत्र में हुए विस्फोट में 11 लोग घायल हो गए  जिसमें छह मजदूर भी शामिल हैं। कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। टाटा स्टील के प्रवक्ता प्रभात शर्मा ने फोन पर बताया  ‘‘विस्फोट इस्पात संयंत्र के एलडी गैस भंडारण में हुआ। विस्फोट के बाद आग लग गई  जिसे बाद में बुझा लिया गया। छह मजदूरों सहित 11 व्यक्ति इसमें घायल हुए हैं।’’ घायल मजदूरों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया  जहां दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गैस भंडार कक्ष की छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। शर्मा ने आगे बताया  ‘‘विस्फोट स्थल से लोगों को हटा लिया गया है  और इसका संयंत्र के दूसरे हिस्सों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। संयंत्र से उत्पादन कार्य भी अपने सामान्य तरह से जारी है।’’

Related Articles

Back to top button