अजब-गजब

टॉयलेट में हिंदू देवी-देवताओं के चित्र, महिला ने लगाई फटकार तो मिला ये जवाब

हमारे देश की संस्कृति विविधता मे एकता वाली संस्कृति है। जिसके चलते सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान किया जाता है। किसी भी धर्म के देवता या पैगंबर का अपमान नहीं किया जाता है। लेकिन दोस्तों यह हमारे देश मे ही होता है। आज आपको विदेश का एक ऐसा मामला बता रहे है। जो वाकई चौंकाने वाला है। दरअसल एक भारतीय अमेरिकी अंकिता मिश्रा ने न्यूयॉर्क में बुशविक में स्थित हाउस ऑफ यस नामक पब का दौरा किया था।

टॉयलेट में हिंदू देवी-देवताओं के चित्र, महिला ने लगाई फटकार तो मिला ये जवाबजो यहां का सबसे लोकप्रिय पब माना जाता है। यह पब झूमने के लिए काफी फैमस माना जाता है। लेकिन अंकित के लिए यह काफी आश्चर्य भरा हुआ था। क्योंकि जब वह पब के टोयलेट मे गया तो उसने टायलेट के दरवाजे पर गणेश और काली माता के पोस्टर देखे। इतना ही नहीं टॉयलेट के अंदर भगवान शिव के पोस्टर भी लगे हुए थे।

इसके बाद अंकिता ने एक ब्लॉग पोस्ट में अपने अनुभव को बताया । और कहा कि वह उस समय कुछ भी करने के लिए असहाय थी। लेकिन उन्होंने दुःख और निराशा व्यक्त की । उन्होंने अपनी पोस्ट में उल्लेख किया कि न्यू यॉर्क में रहने वाली एक ब्राउन महिला होने की वजह से उशे धमकाया गया।

लेकिन इस बार वह चुप रहने वाली नहीं थी। उसने इसके लिए पब के मैनेजर को एक लेटर भी लिखा है। उसने बताया कि जब वह ग्रुप टोयलेट मे पहुंची तो उसने उसकी नजरे जब दीवार पर पड़ी तो उसने देखा की दिवार पर भारतीय देवी देवताओं के चित्र लगे हुए थे। उन्होंने अपने खत मे लिखा की भारत मे इस तरह से देवताओं को साफ व पवित्र माना जाता है। जहां वह चप्पल पहनना भी पसंद नहीं करते है।

जबकि आप यहां पर मल मूत्र तक करते है। जो अपवित्र माना जाता है। साथ ही उन्होंने लिखा की किसी के धर्म या फिर संस्कृति का मजाक उड़ाना सही बात नहीं है। हालांकि इसके बाद पब के मालिक ने अंकिता से माफी मांगी और बाथरूम को फिर से डिजानइन करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button