मनोरंजन

टोक्यो में अपने घर को देख भावुक हुईं सान्या मल्होत्रा

मुम्बई : अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म दंगल से डेब्यू किया था और उनके काम की काफी तारीफ भी की गई थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने बधाई हो और फोटोग्राफ जैसी फिल्मों में काम कर काफी तारीफ पाई है। आज भारत में फिल्मों में जलवा दिखा रही इस हिरोइन के बारे में कम ही लोगों को पता होगा कि वह 23 साल पहले जापान की राजधानी तोक्यो में रहती थीं। हाल में सान्या अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए जापान गई। इस वकेशन में उनके साथ उनके पैरंट्स और बन थीं।

सान्या ने अपने इस वकेशन की कुछ तस्वीरें और विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इसी दौरान सान्या अपने 23 साल पुराने घर भी गईं और वहां कुछ भावुक हो गईं। उन्होंने इसकी तस्वीरें और विडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। इस बीच, बता दें कि सान्या इस समय डायरेक्टर अनुराग बसु की अगली फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म में सान्य के साथ आदित्य रॉय कपूर, अभिषेक बच्चन और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Related Articles

Back to top button