उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

डिजिटल सदस्यता कैम्पों में 7 हजार लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

bjp sadasyataलखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नीरज बोरा के नेतृत्व में उत्तर विधानसभा के अन्तर्गत 40 डिजिटल सदस्यता कैम्पों का आयोजन किया गया। जिसमें 7 हजार से भी अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महानगर के मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू ने बताया कि प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जयपाल सिंह एवं महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने नीरज बोरा के साथ सभी कैम्पों में जाकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। सदस्यता कैम्पों में उपस्थित कार्यकर्तओं में लखनऊ के प्रवासी एवं प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह का माल्र्यापण एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत भी किया। प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार एवं उसके मुखिया नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता दिनप्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। जिससे प्रभावित होकर आमजनमानस भाजपा से जुड़ रहा है। 31 मार्च तक कार्यकर्ताओं की मेहनत से भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन जायेगी। आने वाली 26 जनवरी को अमेरिका राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत भ्रमण के बाद भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता का ग्राफ और भी अधिक बढ़ेगा। आप सब सदस्यता में जुटकर प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने का कार्य करें।  24 जनवरी को सिविल अस्पताल के पास, बलरामपुर अस्पताल के पास, सेंट जोजफ स्कूल, कालीजी मंदिर के पास, कांशी बिहार मंदिर दौलतगंज, सज्जादगंज, रेखा अस्पताल के निकट, कोनेश्वर मंदिर के पास, संतोषी माता मंदिर के पास, कब्रिस्तान डालीगंज, सामुदायिक केन्द्र गोयल तिराहा, पुरनिया चैराहा अलीगंज, पेट्रोल पम्प के सामने मडि़यावं, सैनी मार्केट, डा. पवार तिराहा फैजुल्लागंज, इन्दलगंज, ग्रीन वैली स्कूल प्रीतिनगर, नवीन गल्ला मण्डी सीतापुर रोड, 4 नम्बर चैराह जानकीपुरम, रामराम बैंक चैराहा, इंजीनियरिंग कालेज चैराहा आदि स्थानों पर सदस्यता कैम्प लगाया गया। कैम्प में सैकड़ों लोगों ने आकर 18002662020 पर मिस काल एवं मैसेज करके पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जयपाल सिंह, नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, महामंत्री अनुराग मिश्रा अन्नू, राकेश कुमार श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह अधिकरी, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, विवेक सिंह तोमर, अवधेश गुप्ता छोटू, अशोक तिवारी, श्यामजीत सिंह, सुनील यादव, अरूण अस्थाना, पी.एन. खन्ना, अजय सोनकर, वन्दना द्विवेदी, राजेश सिंह चैहान, मो. रिजवान, दया पाण्डेय, शरद शुक्ला, राजेश निषाद, टिंकू निषाद, कौशल गुप्ता, चन्द्रशेखर वर्मा, अमरनाथ अग्रवाल, दिनेश यादव, यशपाल सिंह, जितेन्द्र अग्रवाल, रामगोपाल चैधरी, शोभित श्रीवास्तव, वैभव सिंह, अमित सोनकर, अमित यादव आदि ने कैम्पों में भाग लिया।

Related Articles

Back to top button