अजब-गजबअन्तर्राष्ट्रीय

डिलीवरी करा रही थी प्रेग्नेट डॉक्टर, खुद का हुआ मिसकैरेज, फिर भी किया ऑपरेशन

अगर मां को भगवान कहते हैं और डॉक्टर को भगवान का रूप, तो फिर उस डॉक्टर को कैसे परिभाषित करेंगे आप जो डॉक्टर भी है
डिलीवरी करा रही थी प्रेग्नेट डॉक्टर, खुद का हुआ मिसकैरेज, फिर भी किया ऑपरेशनऔर दूसरी मां की डिलिवरी कराते-कराते अपना बच्चा खो दिया!

पूरी खबर पढ़ने के बाद आंखें नम भी होंगी और इस महिला डॉक्टर को सलाम भी ठोकेंगे आप…

मिस्त्र की राजधानी काहिरा में लक्जर जनरल हॉस्पिटल में एक डॉक्टर मेरवात मोहम्मद तलत महिला की डिलिवरी करवा रही थी। गौर कने वाली बात यह है कि वह डॉक्टर खुद प्रेग्नेट थीं और उनकी हालत भी नाजुक थी।

मेट्रो में छपी खबर के मुताबिक, जब पेशेंट को लेबर पेन शुरू हुआ तब अस्पताल में कोई और डॉक्टर मौजूद नहीं था। इसलिए मेरवात
ने खुद ही ऑपरेशन शुरू कर दिया।

सिजेरियन ऑपरेशन चल ही रहा था कि डॉक्टर मेरवात की पेट में अचानक तेज दर्द उठा। लेकिन हिम्मत रखते हुए उन्होंने ऑपरेशन
जारी रखा। थोड़ी देर में उनकी ब्लीडिंग शुरू हो गई।

डॉक्टर समझ चुकी थीं कि उनका मिसकैरेज हो चुका है। हालत नाजुक थी फिर भी उन्होंने इलाज जारी रखा और महिला की स्वस्थ
डिलीवरी कराई। 

 

 
 
 

Related Articles

Back to top button