अन्तर्राष्ट्रीय

डोरियन तूफान से मरने वालों की सख्या हुई 40, बचाव कार्य जारी

नासाउ, एजेंसी। बहामास में आए डोरियन तूफान में मरने वालों की संख्या 40 हो गई है। आशंका जताई जा रही है इस संख्या में इजाफा हो सकता है। इसके अलावा इस तूफान में लापता लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इस तूफान से बचने के लिए अमेरिका सरकार लगातार बहामास की मदद कर रहा है। 1 सितंबर को इस चक्रवाती तूफान ने 1 सितंबर को बहामास में दस्तक दी थी। इससे पहले इस तूफान में मारे गए लोगों की सख्या 30 थी। लगातार बढ़ती ये संख्या बहामास तूफान से प्रभावित हुए लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है।

तूफान से प्रभावित हुआ दक्षिण पूर्वी अमेरिका
कैरेबियाई देश बहामास में आए डोरियन तूफान गुरुवार को कोरोलीना तट से टकराया था। इसके चलते दक्षिण पूर्वी अमेरिका में ,23,000 घरों की बिजली गुल हो गई थी। इससे वहां रह रहे लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा।

संकट की घड़ी में कई देशों ने की मदद
डोरियन तूफान से मची तबाही के बाद कई देशों ने बहामास की मदद करने लिए सहयोग किया। ब्रिटेन की नौसेना और अमेरिका तटरक्षक बल ने बुधवार को तूफान में फंसे कई लोगों को हेलीकॉप्टरों की मदद से निकाला था। इसके साथ ही लोगों को खाने-पीने की चीजें पहुंचाने में मदद की।

UN ने भी थी मदद
तूफान डोरियन ( Hurricane Dorian) से प्रभावित लोगों की मदद में संयुक्‍त राष्‍ट्र भी आगे आया है। संयुक्‍त राष्‍ट्र ( United Nations) ने पीडि़त लोगों के लिए एक मिलियन अमेरिकी डालर की सहायता राशि देने करने का ऐलान किया था।

Related Articles

Back to top button