उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

ताजमहल पर घने कोहरे की चादर, दीदार को करना पड़ा इंतजार

tajmahalआगरा: घने कोहरे का असर ताजमहल पर भी पड़ रहा है। शुक्रवार को मेहताब बाग से ही ताजमहल दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरा कम होने को लेकर काफी देर तक इंतजार करते रहे। इसके बाद ताजमहल का दीदार हो पाया। शुक्रवार को ताजमहल बंद होने की वजह से पर्यटक मेहताब बाग से ही दीदार करते हैं, लेकिन यहां से ताजमहल देखने के लिए पर्यटकों को चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। दूसरी ओर, ठंड और कोहरे की वजह से आगरा दिल्ली रूट की कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से दिल्ली से आगरा पहुंची। जबकि दक्षिण एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से आगरा आएगी। स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेनों का काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button