राज्यराष्ट्रीय

तारा शाहदेव मामले की जांच सीबीआई के हवाले

tara sahdevरांची। तारा शाहदेव मामले की सीबीआइ जांच होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार रात इसकी घोषणा की।यह जानकारी सूत्रों ने दी है । उन्होंने कहा कि इस केस में कई लोगों के नाम आ रहे हैं। कई बड़ी बातें सामने आयी हैं। इसे देखते हुए सरकार ने मामले की जांच सीबीआइ से कराने का फैसला लिया है। तारा शाहदेव की भी यही इच्छा है। मुख्यमंत्री ने दुमका से लौटने के बाद सबसे पहले तारा शाहदेव से मिलने की इच्छा जतायी। इसके बाद तारा शाहदेव अपने भाई के साथ मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर गयी। दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बात हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर मामले की सीबीआइ जांच कराने का फैसला लिया।

Related Articles

Back to top button