National News - राष्ट्रीयफीचर्ड

तेलंगाना पर इस्तीफों का दौर, पल्लम राजू ने भी छोड़ा पद

ballamनई दिल्ली  केंद्रीय कैबिनेट के अलग तेलंगाना राज्य के गठन को मंजूरी देने के बाद से केंद्र सरकार में उथल-पुथल तेज हो गई है। नया राज्य आंध्र प्रदेश को विभाजित करके बनाया जाएगा। गुरुवार को केंद्रीय पर्यटन मंत्री चिरंजीवी के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद उसी कड़ी में शुक्रवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री पल्लम राजू ने भी पद से इस्तीफा दे दिया।

बता दें तेलंगाना को अलग राज्य बनाए जाने का विरोध करते हुए दो कांग्रेसी सांसद भी इस्तीफा दे चुके हैं। ये सांसद हैं अनंत कुमार और वी अरुण कुमार। सूत्रों के मुताबिक अभी कई और इस्तीफे हो सकते हैं। आंध्र को विभाजित करके नया तेलगांना देश का 29वां राज्य होगा। नय राज्य के गठन और उसके तौर तरीके के लिए केंद्र य कमेटी का गठन करगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया कि नए राज्य के गठन के बाद अगले दस सालों तक हैदराबाद ही तेलंगाना की राजधानी रहेगा। तेलंगाना मुददे पर आंध्र में काफी विरोध प्रदर्शन किया गया था। इतना ही नहीं सरकारी कर्मचारियों ने भी लंबी हड़ताल कर नए राज्य के गठन का विरोध किया था।

Related Articles

Back to top button