मनोरंजन

तैमूर अली खान के राजनीति में एंट्री लेते ही मचा हड़कंप

बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड तैमूर अली खान कभी सुर्ख़ियों में ना बने रहे ऐसा तो हो ही नहीं सकता है. तैमूर आए दिन अपने क्यूट लुक के कारण चर्चाओं में आ ही जाते हैं. कभी वो अपनी ड्रेस के कारण तो कभी अपने बिंदास अंदाज़ से सबको इम्प्रेस कर देते हैं. तैमूर के चाहने वालों की संख्या में दिन पे दिन बढ़ती ही जा रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके नाम से ना जाने कितने ही अकाउंट बने हैं जिस पर आए दिन तैमूर की क्यूट फोटोज वायरल होती ही रहती हैं.

तैमूर को अब तक कई बड़े स्टार्स के साथ कम्पेयर किया जा चुका हैं. हालांकि आज तक उनका नाम किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ा है बावजूद इसके उनका नाम राजनीति में घसीट लिया गया. हाल ही में एक बीजेपी नेता ने तैमूर की तुलना कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से कर दी है. दरअसल कुछ दिन पहले ही प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाया गया है और उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है. ऐसे में बीजेपी की युवा मोर्चा की अध्यक्ष और सांसद पूनम महाजन ने प्रियंका गांधी की तुलना तैमूर से की है.

दरअसल मुंबई में 3 फरवरी को भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यक्रम था और इस कार्यक्रम में पूनम ने प्रियंका गांधी की तुलना तैमूर से की और राहुल गांधी को राफूल गांधी भी कहा. उन्होंने इस बारे में कहा कि- ‘राहुल आजकल राफेल-राफेल चिल्ला रहे हैं, लेकिन, वे अब ‘रा-फूल’ बन गए हैं. प्रियंका गांधी को राजनीति में लाने का मकसद है कि ‘बेटी लाओ और बेटा बचाओ. कांग्रेस ने उनकी तस्वीरें कुछ इस तरह से चारों ओर लगाई है जैसे कि वे तैमूर अली हों.’

Related Articles

Back to top button