मनोरंजन

तैमूर अली खान ने पैपराजी को कहा कुछ ऐसा की करीना भी मुस्कुराने लगीं

बॉलीवुड के पावर कपल माने जाने वाले सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान मीडिया में छाए रहते हैं। तैमूर पैपराजी के पसंदीदा स्टारकिड हैं। तैमूर अक्सर मीडिया के सामने पोज देते रहते हैं। तैमूर अपनी क्यूटनेस से सभी को दीवाना पहले ही बना चुके हैं अब वो अपनी अदाओं और अपनी बातों से भी लोगों को दीवाना बनाने से पीछे नहीं हट रहे।

तैमूर कभी सोशल मीडिया पर कुकिंग करते हुए दिखाई देते हैं तो कभी डांस करते हुए। उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होते हैं। फैन्स तो रोते हुए तैमूर में भी क्यूटनेस देख लेते हैं। ऐसे में अब तैमूर का एक नया टैलेंट सामने आया है। तैमूर ने मुंबई की भाषा यानी कि टपोरी भाषा सीख ली है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

दरअसल हाल ही में तैमूर अली खान अपनी मां करीना कपूर और नानी बबीता कपूर के साथ नजर आए। तैमूर और करीना को देखते ही पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और फोटो खींचने लगे। तैमूर पैपराजी को देख अचानक ही बोल पड़े ‘ए भाई लोग’। तैमूर के मुंह से ये सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।

तैमूर के मुंह से ये टपोरी भाषा सुन करीना भी खुद को हंसने से नहीं रोक सकीं। ये वीडियो अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तैमूर अली खान के वीडियोज तो वैसे भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब तैमूर ने पैपराजी से कुछ कहा हो। इससे पहले भी वो पैपराजी की बातों का जवाब दे चुके हैं।

एक बार पैपराजी के द्वारा तैमूर कहकर पुकारने पर तैमूर ने उन्हें कहा था कि उन्हें टिम कहें। इस तरह के क्यूट वीडियोज तैमूर के काफी वायरल होते रहते हैं। बात करें करीना कपूर की तो वो हाल ही में रिलीज होने वाली फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 20 मार्च को रिलीज हो रही है। इसके अलावा इन दिनों वो आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।

Related Articles

Back to top button