मनोरंजन

तैमूर की मम्मी फिर से देंगी “गुड न्यूज़”, इसमें अक्षय भी देंगे उनका साथ

मुंबई: वीरे दी वेडिंग’ से वापसी कर चुकीं करीना कपूर अब पूरी तरह से मैदान में लौट चुकी हैं| अब उन्होंने एक और फिल्म साइन कर ली है| इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं| अक्षय के साथ इससे पहले वह ‘गब्बर इज बैक’ में नजर आ चुकी हैं| इस बार करीना कपूर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ एक गुड न्यूज लेकर आ रही हैं|

फिल्म में करीना और अक्षय एक ऐसे कपल के रोल में नजर आएंगे, जो सेरोगेसी के जरिए बच्चा चाहते हैं| फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित होगी| करीना-अक्षय के साथ फिल्म में एक और जोड़ी नजर आएगी| इसके लिए कार्तिक आर्यन और जाह्न्वी कपूर का नाम सुनने को मिल रहा था| लेकिन अब खबर यह है कि इसके लिए दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी को फाइनल कर लिया गया है| फिल्म की शूटिंग इस साल दिसंबर तक शुरू होगी| रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय को फिल्म की कहानी इतनी पसंद आई कि उन्होंने सुनते ही हां कर दी| वैसे भी पिछले कुछ समय से अक्षय ने असल जिंदगी से प्रेरित फिल्में ही की हैं, फिर चाहे ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ हो या ‘पैडमैन’ दोनों ही फिल्में असल जिंदगी के ‘सुपर हीरोज’ पर आधारित थीं| वहीं जल्द वह गोल्ड लेकर आ रहे हैं| यह कहानी भी असल है| अब तो बस दर्शकों को GOOD NEWS का इंतजार है|

Related Articles

Back to top button