जीवनशैली

…तो इतने प्रकार की होती हैं गर्लफ्रेंड्स, देखिए आपकी वाली कैसी है?

फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ तो आप सभी ने देखी ही होगी। लड़कों ने तो खासतौर पर इसे कई बार देखा होगा। ये फिल्म अच्छी जरूर थी मगर इसमें भी एक दिक्कत थी। वो यह कि इसमें सभी गर्लफ्रेंड्स को एक ही कैटेगरी में लाकर खड़ा कर दिया गया था। असल में ऐसा होता नहीं है। कारण कि जिस तरह दो इंसान बिल्कुल एक जैसे नहीं हो सकते हैं, वैसे ही गर्लफ्रेंड्स भी तो एक जैसी नहीं हो सकती।बहरहाल, अगर आपको भी लगता है कि सभी गर्लफ्रेंड्स एक जैसी ही होती हैं तो जरा अपने दोस्तों की गर्लफ्रेंड्स की तुलना करके देख लीजिएगा। सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे। आज हम आपको ऐसी ही कुछ गर्लफ्रेंड्स के बारे में बताने वाले हैं। इसी बहाने आपको भी पता लग जाएगा कि आखिर आपकी गर्लफ्रेंड किस कैटेगरी में आती है।

...तो इतने प्रकार की होती हैं गर्लफ्रेंड्स, देखिए आपकी वाली कैसी है?

तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

 मिस बकबक

इस टाइप की गर्लफ्रेंड का फेवरेट टाइमपास बातें करना होता है। उनके पास हमेशा बात करने के लिए टॉपिक होता है। वो आपके साथ उस टॉपिक पर भी बात कर सकती हैं, जिनके बारे में वो ज्यादा कुछ नहीं जानती हैं। अगर आप अच्छे श्रोता हैं तो यह आपके रिश्ते के लिए बहुत फायदेमंद होगा। वैसे कभी-कभी आप बोर भी हो सकते हो, मगर कुछ कर नहीं सकते।

कम्प्लेन गर्ल

यहां मामला कुछ ऐसा होता है कि अगर आप कुछ करोगे तो भी शिकायत होगी और ना करोगे तो भी शिकायत होगी।आप लाख कोशिश कर लो मगर आप इन्हें खुश नहीं कर सकते। इन्हें ‘संतुष्टि’ शब्द का मतलब ही पता नहीं होता। अब अगर आप इनसे बहुत प्यार करते हैं तो आप इनकी यह आदत भी झेल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button