दिल्लीफीचर्डराष्ट्रीय

दिल्ली में डेनमार्क की महिला से लूटपाट के बाद सामूहिक दुष्कर्म

 

MOLनई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के करीब डेनमार्क की एक महिला (51) से लूटपाट एवं सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। विदेशी महिला एक जनवरी को भारत आई थी। वह मंगलवार शाम एक संग्रहालय घूमने गई थी लेकिन लौटते समय पहाड़गंज स्थित अपने होटल का रास्ता भूल गई। पुलिस ने बताया कि शाम करीब चार बजे छह लोग महिला को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गए। वहां चाकू की नोक पर उससे उसका आईपैड और नकदी लूट ली। उसके बाद उसके साथ सभी ने दुष्कर्म किया। करीब तीन घंटे बाद पीड़िता उनके चंगुल से छूटी और शाम करीब सात बजे किसी तरह अपने होटल पहुंची। एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि जिस समय महिला पुलिस थाने पहुंची वह गहरे सदमे में थी। उसके चेहरे और गर्दन पर जख्म थे। उसके होटल के मैनेजर ने करीब रात 9.3० बजे पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अधिकारी ने कहा ‘‘वे सभी बेघर हैं।’’ घटना के संबंध में डेनमार्क दूतावास को सूचना दे दी गई है। पीड़िता के बुधवार को डेनमार्क निकलने की संभावना है। पुलिस के मुताबिक आगरा की यात्रा कर सोमवार को दिल्ली लौटी इस विदेशी महिला ने कहा कि अगर मामले में उसकी जरूरत पड़ी तो वह फिर भारत आ सकती है।

Related Articles

Back to top button