दिल्लीफीचर्डराष्ट्रीय

दिल्ली में फुहारों भरी सुबह, मौसम का बदला मिजाज

delhi-rainनई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह का स्वागत रिमझिम फुहारों ने किया। मौसम विभाग ने दिन में और बारिश होने का अनुमान जताया है। रात में हल्के कोहरे की वजह से 45 से ज्यादा रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी हुई। उत्तरी रेलवे के अनुसार, दिल्ली आ रही 41 रेलगाड़ियां कोहरे की वजह से देरी से चल रही हैं। वहीं, सात रेलगाडिम्यों के समय में बदलाव किया गया है और चार रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं। सुबह में दृश्यता 600 मीटर थी। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ”सुबह में हल्का कोहरा था और दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।” दिल्ली में गुरुवार से अब तक 5.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 98 प्रतिशत आद्रता थी। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। एजेंसी

Related Articles

Back to top button