फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

दिल्ली में सर्द, धुंध भरी सुबह

dehli fogनई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह सर्द व धुंध भरी रही। अधिकारियों ने कहा कि मौसम खराब होने की वजह से 15 से अधिक रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। सुबह में दृश्यता 50 मीटर से कम थी। उत्तरी रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि 15 रेलगाड़ियां विलंब से चल रही हैं और एक के समय में फेरबदल किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह में घना कोहरा रहा। दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।’’ न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 97 प्रतिशत आद्ररता थी। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। एजेंसी

Related Articles

Back to top button