दिल्लीराष्ट्रीय

दिल्ली मेट्रो के तृतीय चरण का परीक्षण शुरू

sssनई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोमवार को तीसरे चरण के प्रथम खंड का परीक्षण शुरू किया। मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय के बीच पहली परीक्षण रेलगाड़ी सुबह 11.27 बजे चलाई गई। डीएमआरसी के कारपोरेट कम्युनिकेशंस के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा ‘‘यह खंड सबसे तेजी से बनाया गया है। यह केवल 24 महीने में बना है और मेरा मानना है कि यह दुनिया में सबसे तेजी से बनाया गया है। यह संभवत: एक विश्व कीर्तिमान है।’’ उन्होंने कहा कि यह खंड कई महत्वपूर्ण इमारतों के नीचे है और इसमें संभवत: सबसे तीव्र मोड़ हैं। परीक्षण रेलगाड़ी के कुछ महीने चलने के बाद इस खंड को मार्च 2०14 में यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। यह अक्टूबर 2०14 के तय समय सीमा से छह माह पूर्व ही जनता के लिए खोला जाएगा। फेज3 के बनने से मेट्रो की लंबाई 14० किलोमीटर हो जाएगी। इस लाइन के बनने से राजीव चौक पर बोझ कम होगा। बदरपुर-केंद्रीय सचिवालय होकर नोएडा और वैशाली जाने वाले यात्री मंडी हाउस में रेलगाड़ी बदल सकेंगे।

 

Related Articles

Back to top button