फीचर्डराष्ट्रीय

यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में दिनभर बूंदाबांदी

rainy dayनई दिल्ली। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को जमकर बर्फबारी हुई, जबकि दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब व हरियाणा में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मौमस के इस रुख में कोई बदलाव आने वाला नहीं है और उत्तर भारत में बूंदाबांदी का सिलसिला रुक-रुक कर जारी रहेगा। जम्मू कश्मीर के लेह में गुरुवार रात इस मौसम की सबसे सर्द रात रही। लेह में शुक्रवार को न्यूनतम पारा शून्य से 17 डिग्री नीचे पहुंच गया, जबकि घाटी में रात में यह हिमांक बिंदु से नीचे रहा। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से निकल रही धूप के बाद शुक्रवार को मौसम ने करवट ली और ऊंची पहाडिम्यों पर बर्फबारी तथा निचले इलाकों में बारिश हुई। इससे प्रदेश में ठिठुरन बढम् गई। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली, मुनस्यारी और धारचूला में सुबह से बर्फबारी होती रही। देहरादून, नैनीताल, अल्मोडम, चमोली, हल्द्वानी सहित ज्यादातर निचले इलाकों में बारिश हुई। हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों हिमपात हुआ है। इससे शीतलहर तेज हो गई। शिमला, लाहौल,स्पीति, किन्नौर, कुल्लू तथा चंबा में भारी हिमपात की चेतावनी है। राज्य में केलांग सबसे ठंडा स्थान रहा जहां पारा शून्य से 10 डिग्री नीचे रहा।
लखनऊ सहित आसपास के जिलों में पिछले 24 घंटों से बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया, वाराणसी में यह पांच डिग्री, कानपुर का 4.2 डिग्री, गोरखपुर का 4.3 डिग्री और इलाहाबाद का पांच डिग्री रहा। उत्तर भारत में बारिश से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को न्यूनतम पारे में 2.2 डिग्री वृद्धि दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी का पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री रहा। चंडीगढ़ में यह सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 8.6 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा के भिवानी और हिसार में तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक क्रमश: 11 और 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह बारिश रवी की फसल के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। बीते महीने कोहरे से फसल के पैदावार के घटने की आशंका जताई जा रही थी पर अब कृषि वैज्ञानिकों ने राहत की सांस ली है।

Related Articles

Back to top button