मनोरंजन

दिल को छू जाती है कुछ फिल्में, आपको भी सोचने पर मजबूर कर देगी लव सोनिया

आजकल बॉलीवुड में ढेर सारी फिल्में बनती हैं कुछ एक्शन मूवीस होती है कुछ कॉमेडी मूवीस होती है कुछ एक्शन कॉमेडी का मिश्रण होती है। 
 लेकिन बहुत ही कम ऐसी फिल्में होती है जो दिल को छू जाती है  जिस विषय के बारे में सोचने पर आपको मजबूर कर देती है।
 हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म लव सोनिया भी उसी प्रकार की है यह फिल्म देह व्यापार के दलदल में धकेल जा रही लड़कियों के बारे में है और इस बारे में लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।
लव सोनिया फिल्म की शुरुआत होती है एक एक सीन से जहां सूखे के कारण किसान बेहाल हो जाते हैं और कर्ज से दब जाते हैं। प्रीति (रिया सिसोदिया) और सोनिया (मृणाल ठाकुर) के पिता शिवा (आदिल हुसैन) एक गरीब किसान हैं। दादा ठाकुर (अनुपम खेर) उनके पिता को कर्ज देता है और उसके बदले में श‍िवा की बेटी प्रीति का सौदा कर देता है। सोनिया अपनी बहन को वापस लाने के लिए न‍िकल जाती है लेकिन उसे लाने के चक्‍कर में वो खुद जिस्मफरोशी के धंधे में फंस जाती है।
फैजल यानी मनोज वाजपेयी जिस्‍मफरोशी के उस अड्डे के संचालक हैं और वो लड़कियों को तमाम तरह की यातनाएं देता है। इसी अड्डे पर माधुरी (रिचा चड्ढा), रश्मि (फ्रीडा पिंटो) भी रहती हैं जो जबरन यहां लाई गई होती हैं। वहीं राजकुमार राव सोशल वर्कर मनीष की भूमिका में हैं जो सोनिया को इस धंधे से निकालने के लिए जान की बाजी लगा देते हैं। लेकिन सोन‍िया तब तक निकलने को राजी नहीं होती जब तब उसकी बहन वहां से न निकले।
 फिल्म का पूरा मजा लेने के लिए आप सिनेमाघरों में जाकर फिल्म को जरूर देखें। 

Related Articles

Back to top button