उत्तर प्रदेशराज्य

दीनदयाल उपाध्याय के नाम समर्पित हो जाएगा मुगलसराय जंक्शन, कल होगा समारोह

देश के विशालतम रेलवे जंक्शन में शामिल मुगलसराय रविवार को एकात्मवाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम समर्पित हो जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं रेलमंत्री पीयूष गोयल समेत कई दिग्गज संयुक्त रूप से रिमोट से रेलवे के इतिहास में नामकरण का नया अध्याय जोड़ेंगे। रेल प्रशासन इस सुखद यादों को समेटने के लिए उत्सव सरीखे तैयारी किए हुए है। एक लाख से ज्यादा की भीड़ को इस आयोजन का साक्षी बनाने की तैयारी है। 

रविवार को बड़ा समारोह होगा 

मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलने को लेकर हो रहे एक समारोह में रेलमंत्री पीयूष गोयल, रेल राज्यमंत्री व संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय बाकले मैदान के मंच से रिमोट बटन दबाकर औपचारिक घोषणा करेंगे। रिमोट का बटन दबते ही जंक्शन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की एलईडी लाइटों से जगमगा उठेगा। इसके साथ ही संघ परिवार समेत कई संगठनों का सपना अरसे बाद ही सही लेकिन साकार हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button