अद्धयात्म

दीपावली पर इन 3 दिनों का योग देगा शुभ फल

diwali1-1446718374दस्तक टाइम्स/एजेंसी: दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश यानी बुरार्इ पर अच्छार्इ की विजय का दिन है। इस साल 11 नवम्बर 2015 को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी, गणपति आैर सरस्वती की वंदना की जाती है। देवी लक्ष्मी धन, भगवान गणपति शुभ कार्य में सिद्घि तथा मां सरस्वती ज्ञान प्रदान करती हैं। तीनों के सफल संतुलन से ही जीवन सुखी होता है।

चूंकि 11 नवंबर को बुधवार है। यह भगवान गणपति का प्रिय दिन है। इस दिन दीपावली पूजन से गणपति के साथ लक्ष्मी आैर सरस्वती की कृपा प्राप्त होगी। इसके अलावा 12 नवम्बर को गुरुवार है आैर उस दिन गोवर्धन पूजा होगी। गुरुवार भगवान विष्णु का दिन है जिन्होंने कृष्ण के रूप में अवतार लिया था। भगवान कृष्ण ने ही गोवर्धन पूजा शुरू की आैर इंद्र के कोप से लोगों की रक्षा की। गुरुवार के दिन गोवर्धन का आगमन शुभ है।

 

इसी तरह 13 नवम्बर को शुक्रवार है। इस दिन भैया दूज है। लक्ष्मी की कृपा के साथ इस पर्व का संपन्न होना न केवल भार्इ-बहन के लिए शुभ होगा बल्कि यह मनोकामनाएं भी पूर्ण करेगा। अागे जानिए दीपावली पूजन का शुभ मूहुर्त।

 

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- शाम 5:42 से 6:38 तक, प्रदोष काल- शाम 5:25 से 8:05, वृषभ काल- शाम 5:42 से 7:38 तक

 

चौघड़िया मुहूर्तः (लाभ, अमृत) – सुबह 6:44 से 9:25 तक, (शुभ)- सुबह 10:45 से 12:05 तक, मुहूर्त (चर, लाभ)- दोपहर 2:45 से 5:26 तक, (शुभ, अमृत, चर) – शाम 7:06 से 11:16 तक।

 

Related Articles

Back to top button