Business News - व्यापार

दुनिया में सबसे तेजी से विकास कर रहा भारत, 2025 तक देश की इकोनॉमी हो जाएगी इतने ट्रिलियन डॉलर

Indian economy  2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर यानी कि 332 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी। भारत की इकॉनमी अभी 2.6 ट्रिलियन डॉलर यानि की 173 लाख करोड़ रुपये है।दुनिया में सबसे तेजी से विकास कर रहा भारत, 2025 तक देश की इकोनॉमी हो जाएगी इतने ट्रिलियन डॉलरवर्ल्ड बैंक को दी गई जानकारी में आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने बताया कि 2025 तक भारत की इकोनॉमी दोगुनी हो जाएगी। भारत की अर्थव्यवस्था 2007 से 2014 के बीच 1 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 2 ट्रिलियन डॉलर हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, जीडीपी की रफ्तार अगर इसी तरह बढ़ती रही तो भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी जल्द बन जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि अभी अर्थव्यवस्था के मामले में भारत से आगे अमेरिका और चीन ही हैं। 2016-17 में भारत की इकोनॉमी में 337 बिलियन डॉलर्स और बढ़ जाएंगे। अगर अगले सात साल भारत इसी तेजी से बढ़ेगा तो भी आराम से 2025 तक अपना लक्ष्य हासिल कर लेगा। फ्रांस और जर्मनी की आर्थिक रफ्तार को जोड़ भी दें तो भी भारत से कम है।

भारत की इकोनॉमी 2016-17 में जितनी बढ़ी है, वो वर्ल्ड के 158 देशों की कुल जीडीपी से ज्यादा है, जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश, मलयेशिया जैसे देश शामिल हैं। 19.1 ट्रिलियन डॉलर के साथ अमेरिका सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। दूसरे पायदान पर चीन है जिसकी अर्थव्यवस्था 12 ट्रिलियन डॉलर की है। भारत की अर्थव्यवस्था 2.6 ट्रिलियन डॉलर है और यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

अगर 2016 और 2017 के बीच किसी देश की अर्थव्यवस्था सबसे ज्यादा बढ़ी है तो वो चीन है। इस दौरान चीन की अर्थव्यवस्था में 793 बिलियन डॉलर जुड़े। जबकि अमेरिका की इकोनॉमी में 766 बिलियन डॉलर जुड़े। तो वहीं भारत की इकोनॉमी में 337 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई।

Related Articles

Back to top button