दिल्लीफीचर्डराष्ट्रीय

देश ने 124वीं जयंती पर चाचा नेहरू को याद किया

srनई दिल्ली (एजेंसी) । देश ने गुरुवार को भाारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 124वीं जयंती पर उन्हें याद किया। वर्तमान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह  उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कई बड़े नेताओं ने यमुना किनारे शांतिवन स्थित नेहरू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शांतिवन  महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट से कुछ ही दूरी पर है। नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर संसद भवन में कार्यक्रम भी आयोजित किया गया  जहां कई राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने प्रार्थनाएं चढ़ाईं। नेहरू को बच्चों से बेहद प्यार था  इसलिए उनका जन्मदिन राष्ट्रीय बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर देश भर में तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। नेहरू ने बाल कल्याण के लिए कई सारे काम भी किए थे। उन्हें बच्चों के चाचा नेहरू के नाम से याद किया जाता है। पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को मोतीलाल नेहरू और स्वरूप रानी की संतान के रूप में हुआ था। स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने 1964 तक देश की सेवा की थी। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक समिति भी गठित की है  जो 2०14 में नेहरू की 125वीं जयंती के लिए नीतियां और निर्देश तय करेगी।

Related Articles

Back to top button