फीचर्डराष्ट्रीय

देश भर में धूमधाम से मनायी गयी जन्माष्टमी

janmastami-1नई दिल्ली : मथुरा में आज जन्माष्टमी धूमधाम से मनायी गयी और इस मौके पर मुख्य मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर विशेष पूजा अर्चना की गयी। ठाकुरजी के जन्म महाभिषेक का मुख्य कार्यक्रम भागवत भवन में रात्रि 11 बजे श्रीगणेश एवं नवग्रह पूजन से शुरू हुआ तथा 11.55 बजे पुष्प सहस्त्रार्चन शुरू हुआ जो ठीक 12 बजे भगवान के प्राकटय के साथ समाप्त हुआ। इस बीच ढोल-नगाड़े, झांझ-मजीरे, मदंग की थाप के साथ भक्त नाच उठे। दस मिनट तक जन्म की आरती के पश्चात 12:15 से 12:30 बजे तक जन्माभिषेक संपन्न हुआ। श्रीकष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नत्यगोपाल दास एवं ट्रस्टी अनुराग डालमिया ने अन्य पुजारियों के साथ दूध, दही, शहद, घी व शक्कर से एक-एक कर एवं बाद में पूर्ण पंचामत से महाभिषेक संपन्न कराया।
इस मौके पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। महाभिषेक के दौरान लगातार पुष्पवर्षा होती रही। चांदी की चौकी पर विराजमान ठाकुरजी का श्रीविग्रह का स्वरूप अद्वितीय आभा के साथ दमक रहा था। इस दौरान श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में भक्तों के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। शहर में साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया। वन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सहित अनेक अन्य मंदिरों एवं नन्दगांव के नन्दबाबा मंदिर में जन्माष्टमी रविवार को मनाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button