अपराधउत्तर प्रदेश

दो पक्षों में हुई गोलीबारी में, युवक की गोली मारकर हत्या

01_04_2015-gun21दस्तक टाइम्स/एजेंसी
मैनपुरी : उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के बेवर क्षेत्र में चुनावी रंजिश के चलते कल रात दो पक्षों में हुई गोलीबारी में एक युवक की मृत्यु हो गयी और तीन लोग घायल हो गये। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बेवर इलाके के गगरवाला गांव में एक दिसंबर को ग्राम प्रधान के लिए मतदान हुआ था। प्रधान पद पर दीपू यादव और अजेन्द्र यादव चुनाव लड रहे थे। दीपू रामवीर से इस बात को लेकर नाराज था कि उसने अजेन्द्र के पक्ष में वोट डलवाये। इसी रंजिश के कारण कल रात दीपू और उसके साथी रामवीर के घर पहुंचे और ताबडतोड फायरिंग करने लगे। बाद में दोनों ओर से काफी देर तक फायरिंग होती रही। इस घटना में रामवीर की मृत्यु हो गयी जबकि उसके भाई भूरे, कैलाश समेत चार लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद हत्यारे फरार हो गये। इस सिलसिले में दीपू समेत चार लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button