मनोरंजन

दो फिल्मों के बीच फंसी जाह्नवी कपूर

  मुम्बई : अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अक्सर जिम के बाहर पपराजियों को मुसकुराते हुए पोज देती नजर आती हैं। लेकिन जिन के अंदर वह इन दिनों कितनी कड़ी मेहनत कर रही हैं यह कम ही लोग जानते हैं। जाह्नवी कपूर दो फिल्मों की तैयारी कर रही हैं और दोनों ही के लिए उन्होंने काफी वेट चेंज किया है। जाहिर है किसी के लिए भी यह काम इतना आसान नहीं होता है। जाह्नवी कपूर गुंजन सक्सेना की बायॉपिक कारगिल गर्ल और राजकुमार राव स्टारर रूही आफजा की शूटिंग के बीच बैलेंस बैठाने की कोशिश कर रही हैं।

कारगिल गर्ल के लिए उन्होंने पहले अपना वजन बढ़ाया था। इस किरदार के लिए उन्हें थोड़ी स्ट्रॉन्ग बॉडी बनानी थी। इसके बाद रूही आफजा के लिए जाह्नवी ने करीब 10 किलो वजन कम किया। इतना ही नहीं अब वह कारगिल गर्ल के लिए फिर से मसल्स बना रही हैं। जाह्नवी कपूर हफ्ते में 6 दिन तीन घंटे वर्कआउट कर रही हैं। उनकी पीठ में भी चोट लगी है जिसके कारण उनका जिम सेशन मॉनिटर किया जा रहा है। जाह्नवी की ट्रेनर नम्रता पुरोहित ने बताया कि उन्हें मीठा काफी पसंद है। उनकी मां ने जाह्नवी के लिए गुड़ और नट्स वाले हेल्दी लड्डू बनाए हैं। उन्हें दिन में एक लड्डू खाने की इजाजत है लेकिन अकसर वह तीन-तीन खा जाती हैं।

Related Articles

Back to top button