अन्तर्राष्ट्रीय

दो बच्चों की हत्या करने के बाद मां ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

बोस्टन : विनिंग्स शहर में स्थित एक घर से तीन लोगों के शव बरामद किए गए जिसमें एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। यह घटना पिछले हफ्ते के बुधवार की है। मृतकों की पहचान डॉ. मार्शा एडवर्ड्स (58), क्रिस्टोफर एडवर्ड्स 2 (24) और एरिन एडवर्ड्स (20) के रूप में हुई है। मार्शा एडवर्ड्स डॉ. क्रिस्टोफर एडवर्ड्स की पूर्व पत्नी थी जो एक प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन और अटलांटा मेडिकल अथॉरिटी के अध्यक्ष हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, उनके शव बीते बुधवार शाम करीब 6 बजे विनिंग्स के नोबिलिटी वेव पर एक टाउन होम के अंदर पाए गए। पुलिस के अनुसार तीनों की मौत गोली चलने से हुई है। उन्होंने इसे हत्या और आत्महत्या का मामला बताया है। पुलिस ने बताया कि मार्शा पर अपने दोनों बच्चों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। इसके बाद उन्होंने खुद को भी गोली मार आत्महत्या कर ली। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया ऐसा इस बारे में अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। मार्शा एडवर्ड्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर, उन्होंने 20 वर्षीय एरिन के साथ इटली में एक साथ छुट्टी पर खुद की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिस दिन पुलिस ने खोज की, उसी दिन यह पोस्ट डाली गई है। पड़ोसी तालिया कार्टाल ने बताया, एडवर्ड्स परिवार के साथ ऐसा कुछ होना अविश्वसनीय है। हमने कुछ नहीं सुना। हिंसा या कुछ भी संकेत नहीं था। वे बहुत अच्छे लोग थे, जिससे यह समझना बहुत मुश्किल हो जाता है कि क्या गलत हुआ।
बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढऩे वाली एरिन एडवर्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम पर इस महीने की शुरुआत में एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें एनबीसी में इंटर्न के रूप में बिताए गए गर्मियों के बारे में दर्शाया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्रिस एडवर्ड्स ने अटलांटा शहर के कार्यकारी कार्यालय के मनोरंजन के लिए डिजिटल सामग्री प्रबंधक के रूप में काम किया।

Related Articles

Back to top button