उत्तर प्रदेश

धर्म परिवर्तन से मना करने पर महिला को पीटा

0 महिला का आरोप- जबरन खिला रहे थे मांसाहार
0 घायल महिला अस्पताल में भर्ती, हिन्दू संगठनों में रोष

मेरठ : खरखौदा थानान्तर्गत कांशीराम कालोनी में एक दलित महिला ने धर्म परिवर्तन से मना किया तो उस पर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन का दबाव डाला और फिर मार पीटकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने कालोनी से बाहर चले जाने की धमकी देते हुए घर में रखे सामान में भी आग लगा दी। पीडित दलित महिला ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। मामला दो सांप्रदाय का होने के कारण तनाव है और हिन्दू संगठनों में आक्रोश है। काशीराम कालोनी में बीमा गौतम अपनी दो बेटियों के साथ रहती है। उसका पति विकलांग है और वह काफी समय से बीमार रहता है। वह एक एनजीओ चलाती है। बीना पर काफी समय से कालोनी में ही रहने वाला आजाद पुत्र शफीक उससे शादी के लिए दबाव डाल रहा है। जबकि बीना इसकी शिकायत आजाद के परिजनों से भी कर चुकी है। लेकिन परिजन भी उसको कुछ नहीं कहते है।

शुक्रवार की शाम आजाद अपने भाइयों फरीद व लील के साथ महिला के घर पहुंचा उस समय महिला घर में अकेली थी। उन्होंने अपने साथ नानवेज ले रखा था। आजाद महिला को जबरन नानवेज खिलाने लगा और धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने लगा। महिला ने शोर मचाया तो उसके भाइयों ने महिला का मुंह दबा लिया। तीनों युवकों ने महिला का सिर फोड दिया। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर तीनों ने घर में रखे समान में आग लगा दी और महिला को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची खरखौदा पुलिस ने आरोपी आजाद को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार गौतम ने बताया कि दोनों पडोसी हैं मामला धर्म परिवर्तन का है यह पीडित महिला कह रही है। जबकि आरोपी मामूली विवाद बता रहा है। इसकी जांच की जाएगी। दूसरी ओर दलित महिला के जबरन धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर मौके पर बजरंग दल और अन्य हिन्दू संगठनों के लोग पहुंचे। उन्होंने इस बारे में एसएसपी से मिलकर बात करने और आरोपी को सजा दिलाने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button