व्यापार

नई लैंड रोवर डिस्कवरी से उठा पर्दा, पेरिस मोटर शो में आएगी नजर

लैंड रोवर ने अपने फैंस के लिए नई डिस्कवरी से पर्दा उठा दिया है। यह पांचवी जनरेशन की डिस्कवरी है। कंपनी ने इसकी कुछ फोटोग्राफ जारी की हैं। आधिकारिक तौर पर यह अक्टूबर में आयोजित होने वाले पेरिस मोटर शो में पेश होगी।

डिजायन के मामले में नई डिस्कवरी अभी तक आए सभी मॉडलों से अलग है। करीब पांच साल पहलेईवोकके साथ कंपनी ने नई डिजायन थीम को लाने की शुरुआत की थी। नई डिस्कवरी में इस डिजायन को और बारीकी के साथ पेश किया गया है। नए मॉडल में स्ट्रेट बॉडी लाइन की जगह कुछ कर्व्स दिए गए हैं। यह कर्व्स इसे और आकर्षक बनाते हैं।

कई मोर्चों पर नया डिजायन देने के बावजूद कंपनी ने इस एसयूवी की बैज़िंग यानी नाम को पारंपरिक स्टाइल में ही बोनट पर रखा है। इसके अलावा स्किड प्लेटें भी यहां मौजूद हैं।

नई डिस्कवरी का डिजायन पारंपरिक एसयूवी से अलग है, इसे शहरी ग्राहकों को पसंद आने वाला क्रॉसओवर डिजायन दिया गया है। यह पहली नज़र में ही आपका ध्यान खींच लेगी। इंटरनेशनल मार्केट के अलावा इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा, इसके अगले साल के अंत तक भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button