व्यापार

नवंबर में 13.83 बिलियन डॉलर का रहा ट्रेड डेफिसिट: ट्रेड मिनिस्ट्री

नई दिल्ली। नवंबर महीने में देश का व्यापार घाटा घटकर 13.83 बिलियन डॉलर का रहा है। अक्टूबर महीने में यह 14.02 बिलियन डॉलर का रहा है। शुक्रवार को सरकारी डेटा के जरिए यह जानकारी सामने आई है। वहीं नवंबर महीने में मर्चेंडाइज का निर्यात बढ़कर 30.55 फीसद का रहा है, जो कि बीते साल की समान अवधि में 26.20 बिलियन डॉलर का रहा था। नवंबर महीने में वस्तुओं का आयात का आयात 40.02 अरब डॉलर का रहा था, बीते वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 19.61 फीसद का इजाफा है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है।नवंबर में 13.83 बिलियन डॉलर का रहा ट्रेड डेफिसिट: ट्रेड मिनिस्ट्री

निर्यात में हुआ इजाफा

 भारत का निर्यात 30.55 फीसद बढ़कर नवंबर महीने में 26.19 बिलियन डॉलर हो गया है, जबकि अक्टूबर महीने में इसमें गिरावट देखने को मिली थी। इस इजाफे में इंजीनियरिंग और रत्न एवं आभूषण का भी निर्यात में बड़ा योगदान रहा है। इस साल अक्टूबर में निर्यात 1.12% घटकर 23 अरब डॉलर रह गया। यह सितंबर में छह महीने के उच्च विकास दर के उलट स्थिति थी। सालाना आधार पर, नवंबर 2016 में देश की आउटवर्ड शिपमेंट 20.06 अरब डॉलर थी।

आयात भी बढ़ा

 वहीं दूसरी तरफ नवंबर में आयात भी तीन माह की उच्चतम वृद्धि दर 19.6 फीसद पर पहुंचकर 40.02 अरब डॉलर हो गया क्योंकि तेल का आयात करीब 40 फीसद बढ़ा है। परिणामस्वरूप नवंबर महीने में कारोबारी घाटा 13.82 अरब डॉलर रहा, जो इसके पहले महीने के 35 महीने के उच्चतम स्तर 14 अरब डॉलर की तुलना में मामूली कम है।

 

Related Articles

Back to top button