अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया में बंदूकधारी ने दो विदेशी कर्मचारियों का किया अपरहण

मॉस्को : नाइजारिया में नाइगर डेल्टा पेट्रोलियम रिर्सोसेस तेल कंपनी के दो विदेशी कर्मचारियों का बंदूकधारियों के एक समूह ने अपरहण कर लिया। ऑपरेशन डेल्टा सुरक्षा के प्रमुख इब्राहिम अबुबकार ने यह जानकारी दी। श्री अबुबकार ने कहा, कुछ बंदूकधारियों ने 27 अप्रैल को सुबह आठ बजे एनडीपीआर में घुसकर हमला कर दिया और दो कर्मचारियों का अपरहण कर लिया। हमें जैसे ही घटना की जानकारी मिली हमने उन्हें पकडऩे की कोशिश की लेकिन वहां कोई नहीं था और हम अपराधियों को नहीं पकड़ पाए। पीडि़तों को बचाने और आरोपियों को पकडऩे की कोशिशें जारी है लेकिन हम एनडीपीआर के प्रबंधन को सलाह देना चाहते हैं कि वे अपने ऑपरेशन के लिए जरुरी सुरक्षा मुहैया कराएं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया के नागरिक एनडीपीआर के एक और कर्मचारी का अपरहण हुआ है। बंदूकधारी किस समूह से थे इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। यह राज्य नाइजीरिया के दक्षिण भाग में स्थित है जो इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के प्रति निष्ठा रखने वाले बोको हराम आतंकवादी समूह के चपेट से बाहर है।

Related Articles

Back to top button