फीचर्डराजनीति

नाराज शिवपाल बोले- जो गलत काम हो रहे हैं वो नहीं होने चाहिए

shivpal-singh-yadav_1468538450सपा मुखिया मुलायम सिंह के छोटे भाई और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने बुधवार सुबह सैफई में प्रेस कान्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेताजी जो भी जिम्मेदारी देंगे, वह उसे निभाएंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा, ‘मैं किसी से नाराज नहीं हूं। लेकिन जितने भी गलत काम हो रहे हैं वो नहीं होने चाहिए।’
 
शिवपाल ने कहा कि उनका किसी से कोई मतभेद नहीं है। चुनाव का वक्त है और वह नेताजी के साथ हैं। वह पार्टी और संगठन का काम देखेंगे और जनता के बीच जाएंगे। एक बार फिर जनता का जनादेश हासिल करते हुए जिम्मेदारियों को निभाना है। 

बताते चलें कि समाजवादी पार्टी और यूपी सरकार में सोमवार से ही चीजें सही नहीं चल रही हैं। सबसे पहले दो कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और राजकिशोर सिंह को हटाया गया। इसके बाद मंगलवार को मुख्य सचिव दीपक सिंघल को भी हटा दिया गया। बात यहीं नहीं रुकी और मंगलवार शाम मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाते हुए यह जिम्मेदारी शिवपाल यादव को दे दी।

Related Articles

Back to top button