जीवनशैली

नारियल तेल के साथ इस चीज को मिलाकर लगाने से चमक जायेंगे आपके और गाल

आप भी नारियल तेल का इस्तेमाल करते ही होंगे क्योंकि ये कोई आम तेल नहीं है बल्कि कई औषधिय गुणों से भरपूर है जो हमारी सेहत के लिए भी बेहद फ़ायदेमंद होता है। त्वचा और बालों के लिए जितना बेहतर और कारगर नारियल का तेल होता है उतना शायद और कोई नहीं होता। इसी तरह कपूर के बारे में भी आपने सुना होगा जो आमतौर पर हर घर में इस्तेमाल होता है।

आपको बता दें की कपूर भी अपने अनेकों औषधिय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। तो आज हम आपको बताने वाले इन दो लाभकारी चीजों को एक साथ इस्तेमाल करने पर होने वाले अविश्वसनीय फायदों के बारे में।

त्वचा के दाग और झाइयां दूर करें 

आजकल हेल्दी डाइट की कमी और प्रदूषण के कारण स्किन से जुड़ी परेशानियां होना एक आम बात हो गयी है। स्किन पर दाग और झाइयां पड़ने से अगर आप भी परेशान हैं तो नारियल तेल में कपूर मिलाकर, दाग और झाइयों पर लगाकर आप अपनी स्किन को साफ कर सकते हैं।

अगर स्किन पर खुजली होने की समस्या है तो नारियल तेल में कपूर मिलाकर अच्छे से मसाज करिये, ऐसा करने से खुजली दूर हो जायेगी और अगर कोई बैक्टीरियल इन्फेक्शन होगा तो वो भी दूर हो जाएगा।

डैंड्रफ दूर करे 

आजकल बालों में डैंड्रफ रहने की समस्या भी बहुत से लोगों को रहने लगी है जो सर्दी के मौसम में बहुत ज़्यादा बढ़ जाती है जिससे बाल कमज़ोर होकर टूटने लगते हैं। इसे दूर करने के लिए नारियल के तेल में कपूर मिलाकर, उँगलियों के पोरों से सिर की त्वचा पर मालिश करिये। ऐसा करने से डैंड्रफ से बहुत जल्द छुटकारा मिल जाएगा।

एलर्जी में राहत दिलाये 

कई बार स्किन पर एलर्जी होने लगती है जिसका कारण कोई फंगल इन्फेक्शन भी हो सकता है। ऐसे में नारियल तेल में कपूर मिलाकर, उस जगह पर लगाने से आपको बहुत जल्द फायदा नज़र आने लगेगा।

बालों का झड़ना रोके 

बालों के झड़ने के कई कारण हो सकते हैं और इसे रोकने के लिए आपको नारियल तेल में कपूर मिलाकर अच्छे से मसाज करनी होगी। ऐसा करने से बाल झड़ना कम होता जाएगा।

Related Articles

Back to top button