उत्तर प्रदेशलखनऊ

नगर निगम के भ्रष्टाचार पर जनता इस बार चलाएगी झाड़ू –प्रियंका माहेश्वरी

आप की मेयर प्रत्याशी का दावा, नगर निगम में बदलाव हेतु जनता तैयार

आम आदमी पार्टी लखनऊ की मेयर प्रत्याशी प्रियंका माहेश्वरी ने आज के अपने जनसंपर्क अभियान के तहत सुबह 8 से 10 बजे तक गोमतीनगर में जनसंपर्क किया | इस कार्यक्रम को विशाल और अनीश ने कार्डिनेट किया। इसके बाद सुबह 10 से 12 बजे तक मोती नगर में जनसंपर्क किया गया। 1 बजे से 1.30 तक केसरी खेड़ा में प्रत्याशी शाहिद अख्तर के साथ जनसंपर्क तथा 2 बजे से 2.30 तक खरिका प्रथम वार्ड में पार्षद प्रत्याशी शौकत अली के नेतृत्व में निकलने वाली बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई तथा लोगों से जनसंपर्क किया | 3 बजे से 4 बजे तक विद्यावती तृतीय में पार्षद प्रत्याशी अरविंद कुमार सिंह द्वारा आयोजित एक सभा को संबोधित किया। तदुपरांत पुराने लखनऊ में मार्च फिर अकबरी गेट पर सभा को संबोधित किया। अकबरी गेट पर सभा को संबोधित करते प्रियंका माहेश्वरी ने कहा कि जन संपर्क के दौरान मिल रहे जनता के अपार समर्थन और आशीर्वाद के लिए जनता को ह्रदय से धन्यवाद | उन्होंने कहा कि जनता के उत्साह से मुझे पूर्ण विश्वास है कि लखनऊ की जनता नगर निगम में बदलाव के लिए पूरी तरह से तैयार है |

प्रियंका माहेश्वरी ने कहा कि उन्हें जीतने से रोकने के लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री, देश के गृहमंत्री, उपमुख्यमंत्री, समेत सैकड़ों मंत्रियों, विधायकों को सड़क पर उतार रखा है | उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े-बड़े दिग्गज छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाएं करने को विवश हैं | उन्होंने बताया कि कल 22 नवम्बर को चौक काली जी बाजार में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व मेयर दिनेश शर्मा भाजपा की ओर से आयोजित एक नुक्कड़ सभा में सम्मिलित हुए जिसमें सारी कुर्सियां खाली रहीं और गिनती के 8 से 10 लोगों ने इस सभा की शोभा बढ़ाई | उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि देश को सिर्फ अपने मन की बात समझाने वाली पार्टी को जनता ने अपने मन से ख़ारिज कर दिया है | उन्होंने कहा कि ये इस बात का संकेत है कि लखनऊ वासियों ने प्रियंका माहेश्वरी को जिताने का संकल्प ले लिया है | अकबरी गेट पर सभा को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी यूनुस साहब ने कहा कि अब हमें धर्म संप्रदाय के नाम पर अपनी राजनीति चमकाने वाली पार्टियों से सतर्क रहना होगा | उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सामने नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के रूप में एक बेहतर विकल्प है इसे लोगों को एक मौके के रूप में देखना चाहिए और 22 वर्षों से लखनऊ नगर निगम को अपनी जागीर समझने वालों को सबक सिखाना चाहिए |

Related Articles

Back to top button