उत्तर प्रदेशफीचर्ड

नितिन गडकरी की बेटी के यहां बजी शहनाईयां

nitin-gadkari_584507274cbdeनागपुर।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बेटी का विवाह रविवार को संपन्न हुआ। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, वैंकेया नायडू, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख डाॅ. मोहन भागवत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित बड़े पैमाने पर राजनीतिक लोग शामिल थे। गौरतलब है कि नितिन गडकरी की सबसे छोटी बेटी केतकी का विवाह आदित्य कासखेदिकर से संपन्न हुआ।

विवाह समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उनके दोनों बेटे निखिल और सारंग समेत उनका परिवार व्यस्त रहा। आदित्य अमेरिका में फेसबुक में कार्य करते हैं। असम के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, प्रकाश जावड़ेकर, हंसराज अहीर, पीयूष गोयल, योगगुरू स्वामी रामदेव और पूर्व विमानन मंत्री व वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल आदि मौजूद थे।

महाराष्ट्र के मंत्रियों में चंद्रकांत पाटिल, सुभाष देशमुख, पंकजा मुंडे, गिरीश महाजन, सदाभाउ खोतकर और गिरीश देशमुख आदि मौजूद थे। सभी ने वधू व वर को बधाईयां दी और आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Back to top button