मनोरंजन

नेहा कक्कड़ ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली का किया बचाव, बताया इस मामले में हैं बेस्ट

हाल ही में नेहा कक्कड़ ने लोगों से उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली के बारे में गलत बात न फैलाने का निवेदन किया है, साथ ही उन्हें इस मामले में बेस्ट बताया है।

मुंबई : ऐसे तो हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड की सिंगर नेहा कक्कड़ जिन्होंने हिंदी फिल्म के कई मशहूर गाने गाए हैं, यारियां एक्टर हिमांश कोहली को डेट कर रही थीं। हिमांश कोहली ने नेहा को करीबन 4 महीने पहले इंडियन आइडल के सेट पर प्रपोज किया था। इस शो में नेहा जज थीं। डेटिंग के दौरान नेहा और हिमांश ने कई तस्वीरें और वीडियो सोशल अकाउंट पर शेयर किए थे।

https://www.instagram.com/p/BuDckFfAQEM/?utm_source=ig_web_copy_link

फैंस को भी इनकी जोड़ी काफी पसंद थी, लेकिन लंबे समय तक दोनों का रिश्ता नहीं टिक पाया। दिसंबर 2018 में दोंनो के ब्रेकअप की खबर सामने आईं। नेहा ने ब्रेकअप की खबर की पुष्टी करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दोनों की सारी तस्वीरें हटा दीं। आपको बता दें कि ब्रेकअप के बाद नेहा को डिप्रेशन का सामना भी करना पड़ा था। हाल ही में नेहा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर हिमांश का बचाव किया है।

https://twitter.com/iAmNehaKakkar/status/1100258614999166976

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि उन्होंने कुछ आर्टिकल पढ़े जो फेक और डिस्टर्बिंग हैं। नेहा ने लिखा कि हां मैं ब्रेकअप से काफी दुखी हूं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मेरे साथ धोखा हुआ है। जहां तक लॉयल होने की बात है, तो वो (हिमांश कोहली) बेस्ट हैं। तो मेरी गुजारिश है कि उन्हें दोष देना और गलत आरोप लगाना बंद करें। सच जाने बिना किसी की प्रतिष्ठा को खराब करना सही नहीं है।

https://www.instagram.com/p/BsumvmCHB75/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें नेहा कक्कड़ ने काला चश्मा, खींच मेरी फोटो, लंदन ठुमकदा, आंख मारे जैसे कई गाने गाए हैं। बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले नेहा कक्कड़ ने अपने करियर की शुरुआत इंडियन आइडल सीजन 2 में एक प्रतियोगी के रूप में की थी। इस सीजन में भले ही सिंगर अभिजीत सावंत ने शो जीता था लेकिन सभी जज को नेहा की आवाज और उनका अंदाज काफी पसंद था। इंडियन आइडल के बाद 2008 में उन्होंने अपना एलबम नेहा द रॉकस्टार रिलीज किया जिसे मीत ब्रदर्स ने बनाया था।

Related Articles

Back to top button