स्पोर्ट्स

पंजाब वारियर्स लगातार तीसरी बार फाइनल में, कलिंगा लांसर्स से होगी भिड़ंत

दस्तक टाइम्स एजेंसी/ punjab-warriors_650x400_41455984175 (1)रांची: जेपी पंजाब वारियर्स ने दिल्ली वेवराइडर्स को पहले सेमीफाइनल में 3-1 से हराकर लगातार तीसरे साल फाइनल में जगह बना ली। वहीं कलिंगा लासंर्स के लिए हॉकी इंडिया लीग में पहला खिताबी मुकाबला होगा, जिसने गत चैंपियन रांची रेज को 4-2 से पराजित किया।

पंजाब और दिल्ली के बीच मुकाबले में दोनों टीमों ने रक्षात्मक खेल दिखाया। दिल्ली को छठे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर रूपिंदर पाल सिंह ने गोल किया। यह टूर्नामेंट में उनका 12वां गोल था। पहले क्वार्टर में दिल्ली को 1-0 से बढ़त मिल गई थी। दूसरे क्वार्टर में पंजाब ने 19वें मिनट में बढ़त बनाई, जब अरमान कुरैशी ने रिवर्स फ्लिक पर फील्ड गोल किया। पंजाब के लिए अगला गोल साइमन ओचार्ड ने 51वें मिनट में दागा।

दूसरा सेमीफाइनल काफी रोमांचक था। चारों क्वार्टर खत्म होने के बाद लांसर्स और रांची रेंज का स्कोर 2-2 से बराबरी पर था, जिससे इसका फैसला पेनल्टी शूटआउट के जरिये हुआ। रांची के कप्तान एशले जैक्सन पहला शॉट चूक गए। लांसर्स के कप्तान मोरित्ज फुर्तजे ने गोल किया। रांची ने अगले दो पेनल्टी शॉट पर गोल किया, लेकिन लांसर्स के गोलकीपर अभिनव कुमार पांडे ने सुनिश्चित किया कि रांची रेज चौथे शॉट में गोल नहीं कर पाए, जिसका शॉट बैरी मिडिलटन ने लगाया था। अरान जालेवस्की ने गोल कर कलिंगा लांसर्स को 4-2 से जीत दिलाई।

Related Articles

Back to top button