उत्तर प्रदेश

पति ने शक में अपनी ही पत्नी के साथ की ये हरकत

downloadदस्तक टाइम्स/एजेंसी
गोरखपुर: खबर देवरिया से है जहां एक हैवान पति की करतूत सामने आई है। कलयुगी पति ने अपनी पत्नी को जिन्दा जला कर मारने की कोशिश की। गंभीर अवस्था में पीड़ित महिला जिला अस्पताल मे भर्ती है। मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बहोरपुर गांव का है जहां रीना देवी का विवाह इसी गांव का रहने वाले साधू शरण से हुआ था। इन दोनों से तीन बच्चे भी थे। लेकिन इधर कुछ सालों से साधू शरण अपनी पत्नी रीना देवी पर शक करने लगा। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद हो रहा था।इस बार साधू शरण ने अपनी पत्नी को किसी दूसरे के साथ होने की बात कही तो दोनों में विवाद हो गया और उसने पहले रीना से मारपीट की जिससे उसका सिर फट गया। बाद मे उसे बांध कर जिन्दा जलाकर मारने की कोशिश की। पीड़ित विवाहिता रीना देवी का कहना है कि उसके पति ने कपड़े से बांध कर मौत के हवाले कर दिया था। गंभीर अवस्था में पीड़ित महिला जिला अस्पताल में भर्ती हैं और जिंदगी और मौत से जूझ रही है। वहीं पुलिस को इस मामले की जानकारी है लेकिन अभी तक हैवान पति को गिरफ्तार करने मे दिलचस्पी नही दिखाई और न ही केस दर्ज किया।

Related Articles

Back to top button