मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन कपूर को जड़ा थप्पड़

नई दिल्ली। परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। परिणीति चोपड़ा अर्जुन कपूर के साथ इस फिल्म में नजर आने वाली है। दोनो ही अपनी फिल्म के प्रचार प्रसार में व्यस्त है। परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर फिल्म प्रचार प्रसार कर रहे थे। मीडिया के सामने परिणीति चोपड़ा ने सबके सामने अर्जुन कपूर थप्पड़ जड़ मार दिया। और हैरत की बात तो ये है की अर्जुन कपूर को परिणीति ने थप्पड़ मारा है यह बात अर्जुन कपूर ने खूद अपने सोशल मीडिया के जरिए बताई है। लेकिन परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन कपूर को प्यार से थप्पड़ मारा है। परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर सेट पर और अब प्रमोशन के दैरान काफी हंसी मजाक और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। परिणीति का ये थप्पड़ भी एक मजाक ही है। सोशल मीडिया पर दोनों की वीडियो फोटो वायरल हो चूका है जिसमें दोनो हसी मज़ाक करते नज़र आ रहे है। परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड 19 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। नमस्ते इंग्लैंड फिल्म साल 2007 की सुपरहिट फिल्म नमस्ते लंदन की सीक्वल फिल्म है। परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर नमस्ते इंग्लैंड फिल्म से पहले इश्कजादे फिल्म में नजर आ चुके हैं। परिणीति को अपनी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड से काफी उम्मीद है वहीं दोनों स्टार फिल्म की रिलीज को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे है।

Related Articles

Back to top button